सम्बंधित जानकारी
- गूगल मैप्स ने गलत दिशा में मोड़ा, खाई में गिरी कार
- 13 साल बाद मातोश्री पहुंचे राज ठाकरे, उद्धव को दी जन्मदिन की बधाई
- मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, ट्रेलर ने गाड़ियों को मारी टक्कर, 1 की मौत, 25 घायल, लगा लंबा जाम
- क्या महाराष्ट्र में मंत्रियों को सता रहा है जासूसी का डर, रोहित पवार के दावे पर बवाल
- महाराष्ट्र में फेस ऐप में पंजीकृत कर्मचारियों को ही मिलेगा वेतन, राजस्व मंत्री ने दी व्यवस्था
पुलिस ने महिला को पहनवाया सीट बेल्ट, 15 मिनट बाद हादसे में बची जान
Mumbai seat belt news : मुंबई में एक दंपति गंभीर कार दुर्घटना में बाल-बाल बच गया और इसकी वजह एक यातायात पुलिसकर्मी प्रवीण क्षीरसागर था जिसने उन्हें महज 15 मिनट पहले ही कार में मौजूद महिला को सीट बेल्ट पहनने की सलाह दी थी।
क्षीरसागर ने शनिवार को गौतम रोहरा और उनकी पत्नी को तब रोका जब उनकी कार बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) पहुंची और बताया कि रोहरा की पत्नी ने सीटबेल्ट नहीं पहनी है। उन्होंने तुरंत उसे पहन लिया।
जब दंपति भारी बारिश में अंधेरी की ओर जा रहे थे तो ढलान से नीचे उतरते समय रोहरा ने कार पर से नियंत्रण खो दिया। गाड़ी 2 बार पलट गई और उसे काफी नुकसान पहुंचा लेकिन गौतम और उनकी पत्नी दोनों को मामूली चोटें आईं क्योंकि उन्होंने सीटबेल्ट पहनी हुई थी। बाद में दंपति कॉन्स्टेबल क्षीरसागर और उनके सहयोगियों को धन्यवाद देने के लिए बीकेसी यातायात चौकी पहुंचा।
मुंबई पुलिस ने भी सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि हम केवल फाइन ही नहीं लगाते हम यह भी सुनिश्चित करते हैं कि आप फाइन रहें। पुलिस आयुक्त देवेन भारती ने भी सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कॉन्स्टेबल की प्रशंसा की।
We Don't Just Fine, We Also Ensure You Remain Fine!
— Mumbai Traffic Police (@MTPHereToHelp) July 28, 2025
All it took was a seatbelt and PC Pravin Kshirsagars small advice to save a life from a horrific accident.#OneFineDay#ClickItStayFine pic.twitter.com/IjCSps56lk
गौतम रोहरा ने भी इस घटना को सोशल मीडिया पर साझा किया और मुंबई यातायात पुलिस की सतर्कता एवं जीवनरक्षक सलाह की प्रशंसा की।
edited by : Nrapendra Gupta
