मंगलवार, 29 जुलाई 2025
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. महाराष्ट्र
  4. google maps directed woman in wrong direction, car plunged into creek
Last Updated :नवी मुंबई , रविवार, 27 जुलाई 2025 (15:04 IST)

गूगल मैप्स ने गलत दिशा में मोड़ा, खाई में गिरी कार

car accident
Mumbai news in hindi : नवी मुंबई में अपने गंतव्य तक जाने के लिए ‘गूगल मैप्स’ की मदद ले रही एक महिला की कार गलत मोड़ लेने के कारण खाई में गिर गई। यह घटना शुक्रवार रात करीब एक बजे महाराष्ट्र में नवी मुंबई के बेलापुर इलाके में हुई। पुलिस ने बताया कि महिला को बचा लिया गया।
 
बेलापुर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि महिला बे ब्रिज जाने के बजाय गूगल मैप्स के निर्देश पर गलत मोड़ लेकर ध्रुवतारा जेट्टी पहुंच गई और उसकी कार खाई में गिर गई।
 
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और समुद्री सुरक्षा दल, उसकी नौका और स्थानीय प्राधिकारियों की मदद से महिला को बचा लिया।
 
घटना के समय नवी मुंबई के खारघर इलाके में सैलून का व्यवसाय करने वाली महिला अपनी कार से बेलापुर से उल्वे स्थित अपने घर जा रही थी।
edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
LIVE: हरिद्वार पहुंचे पुष्‍कर धामी, घायलों से की मुलाकात