1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Weather Updates news
Last Modified: नई दिल्ली , गुरुवार, 12 मार्च 2026 (12:01 IST)

Weather Update : गर्मी के बीच मौसम ने मारी पलटी, इन राज्‍यों में बारिश का अलर्ट, यहां 40 पहुंचा तापमान

Weather Update News
Weather Update News : देश के कई राज्यों में जहां गर्मी पड़ रही है, वहीं उत्तर भारत में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। खबरों के अनुसार, इस दौरान आंधी भी चलने की संभावना है। इस बीच पूर्वी भारत के कई राज्यों में भी मौसम बिगड़ने वाला है। उत्‍तर प्रदेश, हरियाणा समेत कई राज्यों में बारिश मुश्किलें बढ़ाने वाली है। इसके अलावा राजस्थान, केरल और तमिलनाडु में आज और कल खतरनाक लू चलने की चेतावनी है। मध्य प्रदेश में मार्च के महीने में ही भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। रतलाम में तापमान 40 सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया, जो इस सीज़न में राज्य में सबसे ज्‍यादा है। भोपाल, इंदौर और उज्जैन जैसे बड़े शहरों में भी तापमान 36 से 38 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया गया।
 

इसलिए हो रही तापमान में बढ़ोतरी 

मौसम विभाग के मुताबिक तापमान में यह बढ़ोतरी रेगिस्तानी इलाकों से आने वाली सूखी और गर्म हवाओं की वजह से हो रही है। मौसम में इस अचानक बदलाव के पीछे पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसमी तंत्र को मुख्य कारण माना जा रहा है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी भरी हवाएं उत्तर और मध्य भारत के कई हिस्सों में बारिश की स्थिति बना रही हैं।
Weather Update News

यहां बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

आईएमडी के मुताबिक, आज से 17 मार्च तक जम्मू-कश्मीर-लद्दाख में हल्की से मध्यम वर्षा और बर्फबारी की संभावना है। उत्तर प्रदेश में 15 और 16 मार्च को तथा राजस्थान में 14 और 15 मार्च को हल्की बारिश, गरज, बिजली की संभावना है। आज से 17 मार्च के दौरान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी छिटपुट हल्की वर्षा और बर्फबारी की संभावना है। 15 मार्च को उत्तराखंड में गरज, बिजली और 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
14 से 16 मार्च के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भारी बारिश की संभावना है। उत्तराखंड में 15 मार्च से भारी बारिश का सिलसिला शुरू होगा। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी है और 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
Weather Update News

कैसा है दिल्ली का मौसम?

हिमाचल प्रदेश में आज से 17 मार्च तक बारिश की संभावना है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय के कुछ हिस्सों में आज से 15 मार्च तक बारिश की संभावना है। उत्तराखंड में गरज के साथ बारिश, बिजली और 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तेज हवाओं के चलने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज शाम से आसमान में बादल छाएंगे। वहीं दिन में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी और 12 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।

राजस्थान के कई जिलों में लू की चेतावनी

बिहार में कल मौसम में किसी तरह के बदलाव की संभावना नहीं है लेकिन गर्मी मुश्किलें बढ़ाने वाली हैं। कई जिलों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने वाला है। गुजरात में अगले दो दिनों तक हीट वेव का प्रकोप दिख सकता है। राजस्थान में आज कई जिलों में लू की चेतावनी जारी की गई है।    

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर शुरू 

मध्य प्रदेश में मार्च के महीने में ही भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। रतलाम में तापमान 40 सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया, जो इस सीज़न में राज्य में सबसे ज्‍यादा है। भोपाल, इंदौर और उज्जैन जैसे बड़े शहरों में भी तापमान 36 से 38 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया गया। आज कई जिलों में लू पड़ने की चेतावनी है। जिन जिलों में भीषण लू पड़ेगी उनमें खरगोन, दतिया, ग्वालियर, छतरपुर और रतलाम शामिल हैं।
Edited By : Chetan Gour
ये भी पढ़ें
मध्यप्रदेश में तेल-गैस की किल्लत से ज्यादा अफवाहों का संकट, रसोई गैस की बुकिंग में परेशानी से एजेंसियों पर ग्राहकों की कतारें, पेट्रोल पंप पर सामान्य