1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. delhi heat record ind vs nz final ahmedabad 8 march 2026 Weather Update
Last Modified: नई दिल्ली , रविवार, 8 मार्च 2026 (09:45 IST)

Weather Update: Delhi में गर्मी ने तोड़ा 50 साल का रिकॉर्ड, क्या IND vs NZ फाइनल में बारिश बनेगी विलेन? जानें मौसम का ताजा हाल

heat
उत्तर-पश्चिम भारत से लेकर मध्य, पूर्वी और दक्षिणी राज्यों तक कई इलाकों में तेज गर्मी पड़ रही है। देश की राजधानी दिल्ली में 50 साल का रिकॉर्ड टूटने के आसार दिखाई दे रहे हैं। दिल्ली एनसीआर में इस बार भीषण गर्मी पड़ने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जारी किया है। दिल्ली के सफदरजंग में शनिवार (7 मार्च 2026) को पारा 35.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो पिछले 50 सालों में मार्च के पहले हफ्ते का सबसे गर्म दिन है। मार्च में ही तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर यह है कि अहमदाबाद में बारिश की संभावना शून्य प्रतिशत है। हालांकि, दोपहर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस  तक जा सकता है, जिससे खिलाड़ियों को भारी गर्मी का सामना करना पड़ेगा।  देश की मौसम की बात करें तो 9–11 मार्च के बीच सक्रिय होने वाला नया पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी के साथ कुछ राहत भी दे सकता है। 

अहमदाबाद में कैसा रहेगा मौसम

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला आज अहमदाबाद के  नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। अहमदाबाद में बारिश की संभावना लगभग नहीं के बराबर है। आसमान साफ रहने का अनुमान है, इसलिए मैच बिना किसी रुकावट के पूरे होने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि बारिश का खतरा नहीं है, लेकिन गर्मी खिलाड़ियों के लिए चुनौती बन सकती है।

देश के कई राज्यों में मौसम में उतार-चढ़ाव

अगले एक सप्ताह में कई राज्यों में तापमान में उतार-चढ़ाव दिखेगा और कुछ जगहों पर येलो अलर्ट भी जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक 9 मार्च तक जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से 8 से 12 डिग्री ज्यादा रह सकता है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी राजस्थान में यह बढ़त 6 से 8 डिग्री तक रहने का अनुमान है। 10 और 11 मार्च को तापमान में 5 से 7 डिग्री की गिरावट संभव है क्योंकि नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। यह विक्षोभ पश्चिमी हिमालय में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी लाएगा। Edited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
Swami Avimukteshwaranand के खिलाफ FIR कराने वाले आशुतोष महाराज की नाक काटने का प्रयास, ट्रेन में हुआ हमला, टायलेट में छुपकर बचाई जान