biodatamaker
Fri, 23 Oct 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Yogi Adityanath UPCOCA

योगी सरकार ला रही है अपराधियों के लिए यह कड़ा कानून, अब खैर नहीं

Yogi Adityanath
योगी आदित्यनाथ की सरकार उत्तर प्रदेश में गुंडे और अपराधियों के लिए कड़ा कानून लाने वाली है। दरअसल, सरकार महाराष्ट्र के मकोका की तर्ज पर उत्तर प्रदेश कंट्रोल ऑफ ऑर्गनाइज्ड क्राइम ऐक्ट यानी यूपीकोका (UPCOCA) लाने पर विचार कर रही है।
 
एक अंग्रेजी अखबार की खबर अनुसार योगी सरकार के गृह विभाग ने इस कानून का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। जल्द ही इसे यूपी कैबिनेट में पेश किया जाएगा। अगर इसे कैबिनेट से मंजूरी मिल जाती है तो फिर इसे पारित कराने के लिए विधानसभा में पेश किया जाएगा।
 
उत्तर प्रदेश के गृह विभाग के उच्च सूत्रों के मुताबिक यूपीकोका का यह कानून लगभग तैयार है। इस पर आखिरी विचार-विमर्श चल रहा है और जल्द ही सरकार इस पर आखिरी फैसला कर सकती है।
 
कुख्यात अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए मशहूर गोरखपुर से लौटते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माना कि अंडरवर्ल्ड और राजनेताओं के बीच के नेक्सस यूपीकोका जैसे सख्त कानून से खत्म किया जा सकता है। 
 
गौरतलब है कि एक तरफ खूंखार और इनामी अपराधियों को लिस्ट तैयार है और इनसे निपटने की खुली छूट पुलिस को दी गई है। वहीं, अब सरकार माफिया-अपराधियों के गठजोड़ को तोड़ने के लिय यूपीकोका लाकर अपराधियों की कमर तोड़ना चाहती है।
ये भी पढ़ें
कोविंद, हामिद, मोदी ने देशवासियों को दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं