ramcharitmanas
Sat, 24 Oct 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Raksha Bandhan

कोविंद, हामिद, मोदी ने देशवासियों को दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं

Raksha Bandhan
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को रक्षाबंधन की बधाई और शुभकामनाएं दी है।
 
श्री कोविंद ने अपने संदेश में कहा कि यह विशेष पर्व भाई-बहनों के बीच वचनबद्धता के पवित्र सम्बन्ध के रूप में मनाया जाता है।
 
उपराष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि रक्षाबंधन भाइयों और बहनों के बीच प्रेम और भावात्मक रिश्तों को मजबूत करता है और हमारे समाज में महिलाओं को परम्परागत रूप से प्रदत्त उच्च स्थान को कायम रखता है। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर हमें अपने देश में महिलाओं के गौरव और सम्मान को कायम रखने के लिए स्वयं को पुन: समर्पित करना चाहिए।
 
मोदी ने ट्वीट कर कहा, 'रक्षाबंधन के पावन पर्व पर देशवासी को बहुत-बहुत बधाई।'
 
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी ट्वीट को देशवासियों को रक्षाबंधन की बधाई दी। उन्होंने कहा, 'रक्षाबंधन के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं।' (वार्ता)
ये भी पढ़ें
'छड़ी मुबारक' के बाद अमरनाथ यात्रा संपन्न