1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. air ambulance crash in Ranchi

Breaking News : रांची में एयर एंबुलेंस क्रैश, 7 लोग थे सवार

Air ambulance crash
रांची से दिल्ली जा रही एक एयर एम्बुलेंस सोमवार शाम चतरा जिले के सिमरिया में क्रैश हो गई। एयर एंबुलेंस में करीब 7 लोग सवार थे। एंबुलेंस में एक मरीज और साथ परिजन सवार थे। विमान का संपर्क टेकऑफ के कुछ देर बाद ATC से टूट गया था। 

रांची एयरपोर्ट के मुताबिक एक मेडिकल फ्लाइट ने उड़ान भरी। अगले स्टेशन से उसका संपर्क हुआ, फिर कंट्रोल अगले स्टेशन को सौंप दिया गया। इसके बाद संपर्क टूट गया। प्लेन ने रांची एयरपोर्ट से संपर्क नहीं किया। राज्य सरकार को इस बारे में बता दिया गया है। सभी जरूरी SOPs का पालन किया जा रहा है। Edited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
12 राज्यों में बारिश अलर्ट, एयर एंबुलेंस हादसा और ट्रंप टैरिफ विवाद सहित दिन की 5 बड़ी खबरें