• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. vivek phansalkar appointed new commissioner police mumbai
Written By
Last Updated : गुरुवार, 30 जून 2022 (01:13 IST)

Maharashtra Floor Test से 1 दिन पहले मुंबई के नए कमिश्नर बनाए गए Vivek Phansalkar

Mumbai Police Commissioner
मुंबई। महाराष्ट्र सियासी संग्राम के बीच मुंबई पुलिस कमिश्नर वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी विवेक फणसालकर को मुंबई का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। 
 
1989 बैच के आईपीएस अधिकारी, फणसालकर मुंबई के पुलिस आयुक्त के रूप में नियुक्ति से पहले पुलिस हाउसिंग एंड वेलफेयर कॉरपोरेशन के डीजी और एमडी के रूप में कार्यरत थे। 
वे वर्तमान पुलिस आयुक्त संजय पांडे का स्थान लेंगे जो गुरुवार को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इससे पहले, फणसालकर ठाणे के पुलिस आयुक्त और महाराष्ट्र एटीएस प्रमुख सहित विभिन्न प्रमुख पदों पर महाराष्ट्र पुलिस की सेवा कर चुके हैं।