शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Extortion case : Former police commissioner Param Bir Singh arrives in Mumbai
Written By
Last Modified: गुरुवार, 25 नवंबर 2021 (12:20 IST)

7 महीने बाद मुंबई पहुंचे परमबीर सिंह, बोले- मुझे कोर्ट पर पूरा भरोसा...

7 महीने बाद मुंबई पहुंचे परमबीर सिंह, बोले- मुझे कोर्ट पर पूरा भरोसा... - Extortion case : Former police commissioner Param Bir Singh arrives in Mumbai
मुंबई। मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह गुरुवार को शहर पहुंचे। मुंबई की एक अदालत ने परमबीर सिंह को भगोड़ा घोषित किया है। सिंह ने यहां पहुंचते ही पत्रकारों से कहा कि मैं अदालत के निर्देश के अनुरूप जांच का हिस्सा बनूंगा।
महाराष्ट्र में जबरन वसूली के कई मामलों का सामना कर रहे भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी ने समाचार चैनलों को बुधवार को बताया था कि वह चंडीगढ़ में हैं। सुप्रीम कोर्ट ने सिंह को गिरफ्तारी से फिलहाल संरक्षण प्रदान किया है।
 
सिंह के खिलाफ वसूली का मामला दर्ज है। मामले में मुंबई पुलिस के अधिकारी सचिन वाजे की गिरफ्तारी के बाद सिंह को मार्च 2021 में मुंबई पुलिस आयुक्त पद से हटा दिया गया था। इसके बाद सिंह को होम गार्ड्स का महानिदेशक नियुक्त किया था। 
सिंह ने महाराष्ट्र के तत्कालीन गृह मंत्री अनिल देशमुख पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे जिसे देशमुख ने खारिज किया था। देशमुख बाद में मंत्री पद से हट गए और केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने सिंह के आरोपों पर उनके खिलाफ एक मामला दर्ज किया था। वाजे को उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर ‘एंटीलिया’ के बाहर विस्फोटक रखी एक कार मिलने के बाद दर्ज मामले के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था। 
परमबीर सिंह आखिरी बार 7 अप्रैल को सार्वजनिक तौर पर दिखे थे। वे 4 मई को कार्यालय आए और उसके बाद स्वास्थ्य कारणों से छुट्टी पर चले गए थे। पुलिस ने 20 अक्टूबर को बताया कि सिंह का कोई अता-पता नहीं है।
ये भी पढ़ें
एकसाथ 178 विमान भर सकेंगे उड़ान, जानिए jewar Airport की खास बातें