1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Prime Minister Narendra Modi meets Foreign Minister Wang Yi
Last Modified: नई दिल्ली , मंगलवार, 19 अगस्त 2025 (21:31 IST)

Delhi : PM मोदी ने चीन के विदेश मंत्री वांग यी से की मुलाकात, जानिए क्या हुई बात

Prime Minister Narendra Modi meets Foreign Minister Wang Yi
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि पिछले 10 महीनों में भारत-चीन संबंधों में एक-दूसरे के हितों और संवेदनशीलता के सम्मान के साथ लगातार प्रगति हुई है। मोदी ने यह बात चीन के विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कही।
प्रधानमंत्री ने पिछले वर्ष अक्टूबर में रूसी शहर कज़ान में एक बहुपक्षीय कार्यक्रम के दौरान चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ हुई अपनी वार्ता का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री वांग यी से मिलकर खुशी हुई। पिछले वर्ष कज़ान में राष्ट्रपति शी के साथ मेरी मुलाकात के बाद से भारत-चीन संबंधों में एक-दूसरे के हितों और संवेदनशीलता के सम्मान के साथ निरंतर प्रगति हुई है।’’
 
मोदी ने कहा कि मैं एससीओ शिखर सम्मेलन के दौरान तियानजिन में होने वाली हमारी अगली बैठक को लेकर आशान्वित हूं। भारत और चीन के बीच स्थिर, पूर्वानुमानित, रचनात्मक संबंध क्षेत्रीय और वैश्विक शांति एवं समृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। भाषा Edited by : Sudhir Sharma
ये भी पढ़ें
चिवनिंग यूपी छात्रवृत्ति योजना की शुरुआत, अब ब्रिटेन में पढ़ सकेंगे उत्तरप्रदेश के छात्र