1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Triloki Nath Pandey passes away

रामलला के सखा त्रिलोकी नाथ पाण्डेय का निधन, लखनऊ में ली अंतिम सांस

Triloki Nath Pandey
अयोध्या। रामलला के सखा त्रिलोकी नाथ पांडे का 70 साल की उम्र में शुक्रवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल, लखनऊ में सायं साढ़े 7 बजे अंतिम सांस ली।

पांडे ने करीब 3 दशक तक न्यायालय में रामलला के सखा के रूप में उनकी पैरवी की और वर्ष 2019 में उन्हें उनका हक दिलाया। त्रिलोकी नाथ पांडे के निधन पर विश्व हिंदू परिषद ने अपनी संवेदना जाहिर की है। आम कार्यकर्ताओं के बीच काफी लोकप्रिय रहे हैं।

बीते कुछ दिनों से उनका स्वास्थ्य खराब था।त्रिलोकी नाथ पांडे का शव कारसेवक पुरम में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। उनका पार्थिव शरीर देर रात अयोध्या पहुंचेगा।

उल्‍लेखनीय है कि मूलत: बलिया में जन्मे त्रिलोकी नाथ पाण्डेय बाल्यावस्था से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संपर्क में आ गए थे। वे साल 1972 में संघ के जिला प्रचारक और 1979 में विश्व हिन्दू परिषद के संगठन मंत्री बने।
अगला लेख
इंडिया कनेक्शन पर बाइडन ने पीएम मोदी से कही ऐसी बात, ठहाकों से गूंज उठा हॉल