सम्बंधित जानकारी
- फिर विवादों में आई ‘कबीर सिंह’, डायरेक्टर ने कहा- ‘मेरी फिल्म हत्या का समर्थन नहीं करती’
- कबीर सिंह की भोली-भाली प्रीति का 'इंदू की जवानी' में दिखेगा बिंदास अंदाज, कियारा आडवाणी ने शुरू की फिल्म की शूटिंग
- कबीर सिंह के निर्देशक संदीप वांगा के साथ काम करेंगे रणबीर कपूर, क्राइम ड्रामा पर आधारित होगी फिल्म!
- शाहिद कपूर ने बताया, कब बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी पत्नी मीरा राजपूत?
- शाहिद कपूर की जेरॉक्स कॉपी है उनके बेटे जैन, एक्टर ने शेयर की क्यूट तस्वीर
कबीर सिंह से प्रभावित हो TikTok स्टार ने कर दी फ्लाइट अटेंडेंट की हत्या
टिक टॉक पर पॉप्युलर विलन जॉनी दादा यानी अश्विनी कुमार फिल्म 'कबीर सिंह' से इस कदर प्रभावित हुआ कि उसने एक लड़की की हत्या कर दी।
उत्तर प्रदेश के रहने वाले एक TikTok स्टार जॉनी दादा यानी अश्विनी कुमार उर्फ TikTok Villian इस फिल्म से इतना प्रभावित हुआ कि उसने दुबई में काम करने वाली फ्लाइट अटैंडेंट निकिता शर्मा की हत्या कर दी। निकिता की इस साल के अंत में शादी होने वाली थी और अश्विनी उसे एकतरफा प्यार करता था।
उल्लेखनीय है कि जॉनी दादा ऊर्फ अश्विनी कुमार वीडियो शेयरिंग ऐप पर अपने गुस्से के लिए मशहूर था। जब उसे पता चला कि निकिता की दिसंबर में किसी और से शादी होने वाली है, तो उसकी हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार वह उत्तर प्रदेश में तीन अन्य मर्डर केस में भी वॉन्टेड था। इस कांड को अंजाम देने के बाद अश्वनी ने आत्महत्या कर ली।
जॉनी दादा उर्फ अश्विनी कुमार ने 'कबीर सिंह' के एक डायलॉग 'जो मेरा नहीं हो सका उसे किसी और का होने का मौका नहीं दूंगा' पर एक विडियो भी बनाया था।
इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर विवाद शुरू हो गया कि किस तरह 'कबीर सिंह' जैसी फिल्में लोगों को ऐसी घटनाओं को अंजाम देने के लिए उकसा रही हैं। लेकिन जब इस बारे में फिल्म के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा से बात की गई तो उन्होंने लड़की की घरवालों का सांत्वना दी।
