शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Women's Cricket, 2021 World Cup, Women's Under-19 World Cup
Written By
Last Updated : मंगलवार, 15 अक्टूबर 2019 (18:33 IST)

महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को ICC की बड़ी सौगात, 2021 में पहली बार होगा अंडर-19 विश्व कप

महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को ICC की बड़ी सौगात, 2021 में पहली बार होगा अंडर-19 विश्व कप - Women's Cricket, 2021 World Cup, Women's Under-19 World Cup
महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने वर्ष 2021 में पहली बार महिला अंडर-19 विश्व कप आयोजित करने की घोषणा की है। आईसीसी बोर्ड की सोमवार को दुबई में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। महिला अंडर-19 विश्व कप प्रत्येक 2 वर्ष बाद आयोजित किया जाएगा। क्रिकेट की सर्वोच्च नीति निधार्रण संस्था की बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए। 
 
ICC ने वर्ष 2023 से 8 वर्षीय क्रिकेट कार्यक्रम की घोषणा की, जिसमें प्रत्येक वर्ष पुरुष एवं महिला क्रिकेट के एक बड़े टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा अंडर-19 पुरुष एवं महिला क्रिकेटरों के लिए 4 टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। 
 
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष शशांक मनोहर ने कहा, कई विकल्पों पर विचार करने के बाद बोर्ड ने प्रत्येक वर्ष पुरुष एवं महिला क्रिकेट के एक बड़े टूर्नामेंट के आयोजन की जरुरत महसूस की, इससे द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज के अलावा बड़े टूर्नामेंट के आयोजन से एक क्रिकेट कैलेंडर वर्ष में निरंतरता बनी रहेगी और क्रिकेट के भविष्य का आधार और मजबूत होगा। 
 
महिला अंडर-19 विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 2021 में बांग्लादेश में किया जाएगा। आईसीसी ने महिला अंडर-19 टूर्नामेंट के लिए बोली की घोषणा भी की। आईसीसी ने महिला क्रिकेट को प्रोत्साहन एवं बढ़ावा देने के लिए पुरस्कार राशि में 26 लाख डॉलर की वृद्धि की भी घोषणा की है।
ये भी पढ़ें
टी20 क्रिकेट मैच में बने 448 रन, 27 छक्के उड़े, दर्शक नहीं लूट सके मजा