कबीर सिंह के निर्देशक संदीप वांगा के साथ काम करेंगे रणबीर कपूर, क्राइम ड्रामा पर आधारित होगी फिल्म!
रणबीर कपूर इन दिनों 'शमशेरा' और ब्रह्मास्त्र को लेकर व्यस्त है। इसी बीच खबरें यह आ रही हैं कि साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म यानी कबीर सिंह के निर्देशक संदीप वांगा के साथ रणबीर कपूर काम करते नजर आएंगे।
खबरों के अनुसार संदीप और रणबीर की मुलाकात हो चुकी हैं। वह अपनी फिल्म की कहानी रणबीर को सुना चुके हैं, जो उन्हें पसंद भी आई है। सूत्रों के अनुसार संदीप ने फिल्म निर्माता और टी सीरीज के मालिक भूषण कुमार से भी मुलाकात कर इस फिल्म की कहानी पर चर्चा की, जिसके बाद भूषण इसे प्रोड्यूस करने के लिए तैयार भी हो गए हैं।
Photo : Facebook
रणबीर कपूर इन दिनों फिल्म शमशेरा की शूटिंग कर रहे हैं, जिसका कुछ शेड्यूल वह लद्दाख में शूट करके आए हैं। इसके बाद रणबीर फिर ब्रह्मास्त्र का बचा हुआ शूट नवंबर में शुरू करने वाले हैं।

