1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Tihar jail inmate swallows mobile phone

तिहाड़ जेल में कैदी के पेट में हुआ भयानक दर्द, ऑपरेशन किया तो डॉक्टर भी हुए हैरान

Tihar Jail
नई दिल्ली। दिल्ली स्थित तिहाड़ जेल में जांच के दौरान एक कैदी ने अधिकारियों के हाथों पकड़े जाने के डर से एक मोबइल फोन को निगल लिया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि एंडोस्कोपी करने के बाद कैदी के शरीर से मोबाइल निकाला गया। कैदी के पेट में रखे मोबाइल से संबंधित एक्स-रे का कथित वीडियो भी मिला है।
 
महानिदेशक (दिल्ली जेल) संदीप गोयल के अनुसार घटना पांच जनवरी को हुई जब जेल कर्मचारी जांच कर रहे थे। कर्मचारी जैसे ही सेंट्रल जेल नंबर 1 में बंद कैदी के पास पहुंचे, उसने फोन निगल लिया।
 
अधिकारियों ने कहा कि कैदी को दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया और बाद में इलाज के लिए जीबी पंत अस्पताल भेजा गया। गोयल ने कहा कि चिकित्सकों ने एंडोस्कोपी के जरिये उसके शरीर से मोबाइल फोन निकाला। अधिकारी ने बताया कि कैदी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और वह वापस जेल में है और उसकी हालत स्थिर है।
अगला लेख
नईदुनिया के पितृपुरुष बाबू लाभचंद छजलानी का पुण्य स्मरण