1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Allahabad university election

सपा छात्रसभा ने जीता इलाहाबाद विश्वविद्यालय चुनाव, एबीवीपी को झटका

Allahabad University
इलाहाबाद। इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के शनिवार को हुए चुनाव में समाजवादी पार्टी की छात्र इकाई समाजवादी छात्रसभा के अवनीश यादव ने अध्यक्ष पद पर और इसी संगठन के चंद्रशेखर चौधरी ने उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। महामंत्री पद पर भाजपा से जुड़े छात्र संगठन एबीवीपी के निर्भय कुमार द्विवेदी ने विजय प्राप्त की।
 
देर रात में घोषित परिणामों के अनुसार अध्यक्ष बने यादव ने मृत्युंजय परमार को हराया जो किसी राजनीतिक दल के छात्र संगठन से नहीं जुड़े हुए हैं। अध्यक्ष पद की एबीवीपी की प्रत्याशी प्रियंका तीसरे स्थान पर रहीं। इसी तरह उपाध्यक्ष पद के चुनाव में एबीवीपी के चितवंत कुमार तिवारी दूसरे स्थान पर रहे।
 
महामंत्री निर्वाचित हुए एबीवीपी के द्विवेदी ने निकटतम प्रत्याशी एनएसयूआई के अर्पित सिंह को हराया। (भाषा) 
 
अगला लेख
सुषमा ने नौकरी की चाह रखने वाली महिलाओं को दी यह सलाह...