Hanuman Chalisa
Mon, 7 Sep 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Simhastha-2016, Japanese pilgrims,

सिंहस्थ में आए 41 जापानी श्रद्धालु बीमार

Simhastha-2016
उज्जैन। धार्मिक नगरी उज्जैन में चल रहे सिंहस्थ महाकुंभ मेले में शामिल होने यहां आये 41 जापानी श्रद्धालुओं को बीमार होने के कारण कल रात यहां दो सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इनकी तबीयत में सुधार होने पर सुबह इन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
माधव नगर क्षेत्र के सरकारी अस्पताल के डॉक्टर विनोद गुप्ता ने बताया कि 27 जापानी नागरिकों को यहां हमारे अस्पताल में भर्ती कराया गया था जबकि शेष जापानियों को शासकीय जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था।
 
डॉ. गुप्ता ने बताया कि भर्ती किए गए जापानी तीर्थयात्रियों को उल्टी, दस्त, बुखार, और डिहाईड्रेशन की तकलीफ हो रही थी। उन्होंने कहा कि तबीयत में सुधार होने पर सुबह सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
 
उन्होंने कहा कि जापानी श्रद्धालु पायलट बाबा के शिविर में ठहरे हुए थे और तबीयत बिगड़ने पर उन्हें कल सुबह अस्पताल में भर्ती किया गया था, यहां तक कि उनमें से कइयों ने नाश्ता भी नहीं किया था। उन्होंने कहा कि आज सुबह सभी जापानी भोपाल के लिये रवाना हो गए, जहां से उनके अपने घर वापस लौटने की संभावना है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
उज्जैन कुंभ में किन्नरों के खिलाफ पुलिस केस दर्ज