साधुओं ने खोला ममता के खिलाफ मोर्चा, कोलकाता में निकालेंगे स्वाभिमान यात्रा
ममता पर लगाया वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के साधुओं ने रामकृष्ण मिशन और भारत सेवाश्रम संघ के कुछ साधुओं के खिलाफ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की टिप्पणी के विरोध में 24 मई को कोलकाता में रैली निकालने का फैसला किया है। विश्व हिन्दू परिषद (VHP) और पश्चिम बंगाल में साधुओं की शीर्ष संस्था बंगीय संन्यासी समाज के सदस्य उत्तरी कोलकाता में संत स्वाभिमान यात्रा का आयोजन करेंगे।
साधु-संत टिप्पणियों के खिलाफ रैली निकालेंगे : विहिप नेता सौरीश मुखर्जी ने कहा कि मुख्यमंत्री वोट बैंक की राजनीति के कारण ऐसी टिप्पणी कर रही हैं। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं। पश्चिम बंगाल के साधु-संत इन टिप्पणियों के खिलाफ रैली निकालेंगे। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा था कि पश्चिम बंगाल में प्रभावशाली मठों के कुछ साधु चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के निर्देश पर काम कर रहे हैं।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें