1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Punjab farmer adopted this method to shift dream house

ड्रीम हाउस को शिफ्ट करने के लिए पंजाब के किसान ने अपनाया यह देसी जुगाड़

Dream House
संगरूर। जिले में बने एक ऑलीशान मकान को एक जगह से दूसरे जगह पर शिफ्ट किया जा रहा है। यह मकान 2 मंजिला है और उसे बनाने में करीब डेढ़ करोड़ रुपए खर्च आया। किसान ने अपने सपनों के महल को खिसकाने के लिए देसी जुगाड़ का इस्तेमाल किया है। यह मकान अब तक करीब 250 फुट आगे बढ़ा भी दिया गया है। 

मकान जिस जगह पर बना था, उसे वहां से 500 फुट दूर दूसरी जगह पर ले जाया जा रहा है। अब तक करीब 250 फुट आगे बढ़ा भी दिया गया है। यह मकान दिल्ली-जम्मू-कटरा एक्सप्रेस वे के रास्ते में आ रहा था, इसलिए किसान इसे आगे खिसका रहा है।

किसान सुखविंदर सिंह का यह ऑलीशान मकान साल 2019 में बनकर तैयार हुआ। उनके लिए यह सपनों के महल से कम नहीं है। मकान के साथ-साथ सुखविंदर की और भी जमीन वहीं पर है, जो फिलहाल एक्सप्रेस-वे के दायरे में आ गई है। तभी उन्होंने मकान को खिसकाने के बारे में सोचा।
फोटो सौजन्‍य : टि्वटर
अगला लेख
नीतीश कुमार प्रधानमंत्री पद के लिए 'मजबूत उम्मीदवार' हो सकते हैं : तेजस्वी यादव