1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. महाराष्ट्र
  4. amitabh-bachchan-bach-gaye-tweet-bomb-threat-sharp-shooters-arrested

'बच गए' लिखकर अमिताभ बच्चन ने बढ़ाई फैंस की धड़कन! घर पर हमले की थी बड़ी साजिश, दो शार्पशूटर गिरफ्तार

amitabh bachchan
मशहूर फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा है- 'बच गए'। हाल ही में अमिताभ के घर को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। उनके घर पर हमले की साजिश रच रहे 2 लोगों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
 
यह पोस्ट मुंबई में उनके खिलाफ कथित रूप से एक गोलीबारी की साजिश/योजना का खुलासा होने या टलने से जुड़ी चर्चाओं के बाद सामने आया, जिससे उनके फैंस और मीडिया में हलचल मच गई।
कुछ दिन पहले उन्होंने X पर पोस्ट किया था कि सुरक्षा के कारणों से मुझे बाहर निकलने की ज्यादा इजाजत नहीं दी जा रही है। ये घटना बहुत कुछ कहती है। इस पोस्ट को लगातार मिल रहीं धमकियों से जोड़कर देखा जा रहा है।
 
गौरतलब है कि गुरुवार सुबह उनके बंगले को बम से उड़ाने का धमकी भरा ईमेल मिला था। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने उनके घर के बाहर फायरिंग की साजिश रचने वाले दो शार्पशूटर्स गिरफ्तार किया था। इनकी पहचान जालंधर निवासी विकास ठाकुर और तरनतारन निवासी दीपक सिंह के रूप में हुई है।
अगला लेख
थाईलैंड के फुकेत में बड़ा हादसा! कमर्शियल बिल्डिंग में भीषण आग लगने से 11 लोगों की दर्दनाक मौत