सोमवार, 7 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. fine on CM house of Punjab
Written By
Last Modified: शनिवार, 23 जुलाई 2022 (15:41 IST)

महंगा पड़ा कचरा फेंकना, कट गया सीएम हाउस का चालान

Punjab
चंडीगढ़। चंडीगढ़ नगर निगम ने शनिवार को कूड़ा फेंकने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री आवास पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) बटालियन के पुलिस उपाधीक्षक हरजिंदर सिंह के नाम पर चालान जारी किया गया है। चालान में उल्लेखित घर का पता है: मकान नंबर-7, सेक्टर-2, चंडीगढ़।
 
भाजपा के स्थानीय पार्षद महेशिंदर सिंह सिद्धू ने कहा कि उन्हें पिछले कुछ समय से निवासियों से शिकायत मिल रही थी कि मुख्यमंत्री आवास के कर्मचारी मकान नंबर-7 के पीछे कचरा फेंकते हैं।
 
उन्होंने कहा कि नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा कई बार उनसे अनुरोध किया गया कि वे घर के बाहर कचरा न फेंके, लेकिन उन्होंने ऐसा करना बंद नहीं किया। इसलिए चालान जारी किया गया है। मकान संख्या 44, 45, 6 और 7 मुख्यमंत्री आवास का हिस्सा हैं।
ये भी पढ़ें
निष्पक्ष सुनवाई को लेकर दिल्ली की तिहाड़ जेल में यासिन मलिक ने शुरू की भूख हड़ताल