सम्बंधित जानकारी
- अवैध खनन के खिलाफ साधु ने दी जान, 21 जुलाई को लगाई थी खुद को आग
- Go Air Flight : दिल्ली से गुवाहाटी जा रही फ्लाइट में आई खराबी, जयपुर किया गया डायवर्ट, 2 दिन में तीसरी गड़बड़ी
- Weather Updates : एमपी, राजस्थान और गोवा में हुई भारी बारिश, अन्य राज्यों में तेज वर्षा की संभावना
- अवैध खनन के विरोध में मोबाइल टावर पर चढ़ा साधु
- सावन के पहले सोमवार पर राजस्थान भर में शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु
Rajasthan: राजधानी जयपुर सहित अनेक इलाकों में मूसलधार बारिश, लाडपुरा में हुई 5 इंच वर्षा
जयपुर। राजधानी जयपुर सहित राजस्थान के कई इलाकों में तेज वर्षा जारी है। सबसे ज्यादा बारिश कोटा के लाडपुरा में 13 सेमी (5 इंच) दर्ज की गई। आईएमडी के अनुसार शनिवार सुबह 8.30 बजे समाप्त हुई 24 घंटे की अवधि में कोटा के लाडपुरा में 13, जयपुर तहसील में 10, टोंक के देवली में 9, झालावाड़ के मनोहरथाना व चुरू के बीदासर में 8 और अलवर के थानागाजी में 7 सेंटीमीटर पानी बरसा।
विभाग के मुताबिक इस दौरान सवाई माधोपुर, गंगानगर, नागौर, भरतपुर, दौसा, सीकर, बांसवाड़ा और अजमेर सहित अनेक जिलों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। राजधानी जयपुर में शुक्रवार शाम बारिश का दौर शुरू हुआ, जो शनिवार को भी जारी है। जयपुर शहर और उसके आसपास के सभी इलाकों में इस दौरान अच्छी बारिश हुई है। मौसम विभाग ने राजस्थान में अभी बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान जताया है।(भाषा)
