शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. mojtaba khamenei new iran supreme leader us israel reaction
Last Updated :बगदाद , सोमवार, 9 मार्च 2026 (09:23 IST)

मोजतबा बने ईरान के सुप्रीम लीडर, अमेरिका नाराज, इजराइल ने फिर धमकाया

Mojtaba Khamenei iran new supreme leader
ईरान ने सोमवार को सुप्रीम लीडर के पद पर अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मोजतबा के नाम का एलान कर दिया। मोजतबा के सुप्रीम लीडर बनने पर अमेरिका और इजराइल ने कड़ी नाराजगी जताई। ईजराइल से उन्हें जान से मारने की धमकी मिली हैं।
 
मोजतबा को ईरान का सुप्रीम लीडर चुने जाने का फैसला ईरान की असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स ने लिया। अली खामेनेई की 28 फरवरी 2026 को अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों में मौत हो गई थी।
 
गौरतलब है कि अयातुल्ला अली खामेनेई की 28 फरवरी 2026 को अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों में मौत हो गई थी। इसके बाद से ही मोजतबा सुप्रीम लीडर पद के लिए उनके नाम का एलान कर दिया।  
 
ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सेक्रेटरी अली लारीजानी ने अली खामेनेई का वारिस चुनने के लिए असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा, तेहरान के दुश्मनों को लगा था कि अली खामेनेई की मौत के बाद देश डेडलॉक में पहुंच जाएगा लेकिन असेंबली ने आखिरकार मोजतबा खामेनेई को चुनने का फैसला लिया।

युद्ध में तेजी के आसार

मोजतबा के सुप्रीम लीडर बनने के बाद इजराइल ने ईरान के वायुसेना मुख्यालय को अपना निशाना बनाया। ईरान ने भी इजराइल पर हमला करते हुए इसका करारा जवाब दिया। बहरहाल एक बार फिर दोनों ओर से हमले तेज होते नजर आ रहे हैं।

कच्चे तेल की कीमत 110 डॉलर पार

इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते युद्ध के कारण वैश्विक तेल बाजार में भारी उथल-पुथल मच गई है। कच्चे तेल की कीमत 110 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई है, जो करीब साढ़े तीन साल का उच्च स्तर है। अगर यह तेजी जारी रहती है तो भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने की आशंका भी बढ़ सकती है।

क्या बोले ट्रंप 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि मोजतबा खामेनेई का ईरान का सुप्रीम लीडर बनना उनके लिए स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि वह ऐसा नेता चाहते हैं जो ईरान में शांति और स्थिरता लाए और अमेरिका व इजरायल के साथ अच्छे संबंध रखे।
edited by : Nrapendra Gupta
ये भी पढ़ें
युद्ध से तेल बाजार में हड़कंप: कच्चा तेल 115 डॉलर पार, क्या भारत में बढ़ेंगे पेट्रोल डीजल के दाम?