1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Chief Minister Mamata Banerjee's counterattack on protocol issue
Last Modified: रविवार, 8 मार्च 2026 (17:09 IST)

प्रोटोकॉल मामले पर CM ममता का पलटवार, बोलीं- नहीं हुआ उल्‍लंघन, बंगाल को बनाया जा रहा निशाना

Chief Minister Mamata Banerjee's counterattack on protocol issue
Mamata Banerjee's counterattack on protocol issue : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रोटोकॉल मामले को लेकर लगे आरोपों पर पलटवार किया। खबरों के अनुसार, ममता ने कहा कि कुछ लोग इस मुद्दे को जानबूझकर बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर रहे हैं ताकि राज्य सरकार की छवि खराब की जा सके। ममता बनर्जी ने दोहराया कि राज्य सरकार ने राष्ट्रपति के दौरे के दौरान अपनी तरफ से सभी जरूरी सहयोग दिया था। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति और संविधान का सम्मान करना हर सरकार और नागरिक की जिम्मेदारी है और पश्चिम बंगाल सरकार इस जिम्मेदारी को पूरी तरह निभाती है। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि आगामी विधानसभा चुनावों से पहले पश्चिम बंगाल को राजनीतिक रूप से निशाना बनाया जा रहा है।
 
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रोटोकॉल मामले को लेकर लगे आरोपों पर पलटवार किया। ममता ने कहा कि कुछ लोग इस मुद्दे को जानबूझकर बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर रहे हैं ताकि राज्य सरकार की छवि खराब की जा सके। ममता बनर्जी ने दोहराया कि राज्य सरकार ने राष्ट्रपति के दौरे के दौरान अपनी तरफ से सभी जरूरी सहयोग दिया था।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति और संविधान का सम्मान करना हर सरकार और नागरिक की जिम्मेदारी है और पश्चिम बंगाल सरकार इस जिम्मेदारी को पूरी तरह निभाती है। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि आगामी विधानसभा चुनावों से पहले पश्चिम बंगाल को राजनीतिक रूप से निशाना बनाया जा रहा है।

अगर कोई 50 बार भी आए तो...

बंगाल की राजनीति में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रोटोकॉल उल्लंघन के आरोपों के मामले में सियासत सातवें आसमान पर पहुंच गई है। ममता बनर्जी ने कहा कि वह राष्ट्रपति का सम्मान करती हैं, लेकिन अगर कोई 50 बार भी आए तो हर कार्यक्रम में शामिल होना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की जिम्मेदारी निजी आयोजकों और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की थी। राज्य सरकार को कार्यक्रम की पूरी जानकारी भी नहीं दी गई थी।
 
मुख्यमंत्री ने कोलकाता के केंद्रीय धरना स्थल से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीएमसी सरकार पर राष्ट्रपति का अपमान करने का आरोप लगाया, जबकि वास्तविकता अलग है। उन्होंने प्रधानमंत्री की एक तस्वीर दिखाते हुए कहा कि तस्वीर में प्रधानमंत्री बैठे हैं और राष्ट्रपति खड़ी हैं।

केंद्र ने बंगाल सरकार से मांगा जवाब

इससे पहले केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल सरकार से पूरे मामले में जवाब तलब किया है। राष्ट्रपति के कार्यक्रम में प्रोटोकॉल उल्लंघन मामले को लेकर जवाब मांगा गया है। केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव को एक पत्र लिखकर ‘ब्लू बुक’ के नियमों के उल्लंघन और प्रोटोकॉल के बारे में जवाब देने के लिए कहा है। केंद्र सरकार ने यह भी कहा कि केवल सिलीगुड़ी के महापौर राष्ट्रपति का स्वागत करने के लिए मौजूद थे, जो प्रोटोकॉल का उल्लंघन है।

प्रधानमंत्री मोदी ने फिर साधा ममता सरकार पर निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मुद्दे को एक बार फिर उठाया। उन्होंने रविवार को दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू संथाल के एक बड़े उत्सव में शामिल होने के लिए बंगाल गई थीं लेकिन राष्ट्रपति को सम्मान देने के बजाय TMC ने इस पवित्र और महत्वपूर्ण कार्यक्रम का बहिष्कार किया। यह न केवल राष्ट्रपति का अपमान है बल्कि भारत के संविधान का भी अपमान है।
Edited By : Chetan Gour
ये भी पढ़ें
संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण सोमवार से, लोकसभा स्पीकर को लेकर हंगामे के आसार, अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की उम्‍मीद