1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Pakistan violated ceasefire in Kathua

पाकिस्तान ने किया संघर्षविराम का उल्लंघन, BSF ने दिया करारा जवाब

Pakistan
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे हीरानगर सेक्टर की अग्रिम चौकियों को पाकिस्तानी सैनिकों ने निशाना बनाया।
 
अधिकारियों ने रविवार को बताया कि शनिवार रात करीब नौ बजे सतपल, मनयारी, करोल कृष्णा और गुरनाम सीमा चौकियों पर सीमापार से गोलीबारी शुरू हुई। हालांकि इस गोलीबारी का सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने माकूल जवाब दिया।
 
उन्होंने बताया कि दोनों ही तरफ से गोलीबारी रविवार तड़के तीन बजकर 45 मिनट पर भी जारी थी। अभी तक भारतीय पक्ष से किसी के हताहत होने या क्षति की खबर नहीं है।

नियंत्रण रेखा के निकट दिखा ड्रोन : जम्मू-कश्मीर में पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के निकट आसमान में एक पाकिस्तानी ड्रोन उड़ता देखा गया है, जिसके बाद सेना ने तलाश अभियान शुरू कर दिया है।
अगला लेख
पीएम मोदी ने UP के 3 हजार गांवों को दी बड़ी सौगात, 40 लाख लोगों को होगा फायदा