1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Mumbai local train services affected due to technical snag

तकनीकी खराबी के कारण मुंबई की लोकल ट्रेन सेवाएं हुईं प्रभावित, यात्री हुए परेशान

local train mumbai
मुंबई। मुंबई में मध्य रेलवे के एक मार्ग पर तकनीकी खराबी के कारण गुरुवार सुबह लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यात्रियों ने बताया कि उस मार्ग पर कुछ ट्रेनें रद्द भी की गईं। इससे रेलवे स्टेशन पर सुबह-सुबह काफी भीड़ भी लग गई और काफी यात्री परेशान हुए। दादर रेलवे स्टेशन पर सुबह करीब 6 बजे 'सिग्नल' भेजने वाली प्रणाली में खराबी आ गई थी।
 
मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिवाजी सुतार ने कहा कि मेन लाइन पर सुबह करीब 6 बजे से ट्रेन सेवाओं में विलंब है। उन्होंने बताया कि तकनीकी खराबी को सुबह करीब 8.30 बजे दूर कर लिया गया था। मध्य रेलवे द्वारा संचालित लोकल ट्रेनों में रोजाना करीब 40 लाख लोग यात्रा करते हैं।(भाषा)