शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. 7 people including 4 real brothers and sisters died due to wall collapse in UP
Written By
Last Updated : गुरुवार, 22 सितम्बर 2022 (15:15 IST)

UP: भारी वर्षा के बाद दीवार गिरने से 4 सगे भाई-बहनों समेत 7 लोगों की मौत

UP: भारी वर्षा के बाद दीवार गिरने से 4 सगे भाई-बहनों समेत 7 लोगों की मौत - 7 people including 4 real brothers and sisters died due to wall collapse in UP
इटावा। उत्तरप्रदेश के इटावा जिले में बारिशजन्य हादसों में 7 लोगों की मौत हो गई। जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय ने बताया कि सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के चंद्र पुरा गांव में 21-22 सितंबर की दरमियानी रात को लगातार बारिश से एक मकान की दीवार ढह जाने से मलबे में दबकर एक ही परिवार के 4 बच्चों सिंकू (10), अभि (8), सोनू (7) और आरती (5) की मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि इस घटना में बच्चों की दादी चांदनी देवी (70) और 5 वर्षीय भाई घायल हो गया। उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरी घटना की जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) कपिल देव सिंह ने बताया कि 21-22 सितंबर की दरमियानी रात को इकदिल थाना क्षेत्र में राष्‍ट्रीय राजमार्ग संख्‍या-2 पर कृपालपुर गांव के पास पेट्रोल पंप की चारदीवारी उसके सहारे बनी झोपड़ी पर गिर गई।
 
सिंह के मुताबिक झोपड़ी के मलबे में दबकर 65 वर्षीय राम सनेही और उनकी पत्नी रेशमा देबी (62) की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि तीसरी घटना चकरनगर थाना क्षेत्र के बंगलन गांव में हुई, जहां लगातार हो रही बरसात के चलते एक घर की दीवार ढह गई और उसके मलबे के नीचे दबकर जबर सिंह (35) नामक व्‍यक्ति की मौत हो गई। सिंह के अनुसार पुलिस ने सभी मामलों में आवश्‍यक कानूनी कार्रवाई की गई है।(भाषा)
ये भी पढ़ें
कांग्रेस के पूर्व पार्षद पर बलात्कार के आरोप, पुलिस ने दर्ज की FIR