1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Marathi actress Ketki Chitale gets bail in objectionable post case against Sharad Pawar

शरद पवार के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट मामले में मराठी अभिनेत्री केतकी चिताले को जमानत

sharad pawar
ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले की एक अदालत ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार के बारे में आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने के मामले में गिरफ्तार अभिनेत्री केतकी चिताले को एक महीने से अधिक समय बाद बुधवार को जमानत दे दी।

जिला न्यायाधीश एचएम पटवर्धन ने 20 हजार रुपए की जमानत राशि पर उन्हें जमानत दी। चिताले (29) के वकील ने कहा कि इसके साथ ही वह ठाणे केंद्रीय कारागार से बाहर आ सकेंगी, जहां वह फिलहाल बंद हैं।

ठाणे पुलिस ने फेसबुक पर एक मराठी कविता साझा करने के लिए 14 मई 2022 को चिताले को गिरफ्तार किया था, जिसमें पवार के बारे में अपमानजनक बात कही गई थी।

ठाणे की कलवा पुलिस ने इस संबंध में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। इस मामले में चिताले के खिलाफ 20 से अधिक प्राथमिकी दर्ज हैं।(भाषा) 
अगला लेख
असम में बाढ़ की स्थिति चिंताजनक, 55 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, 89 लोगों की जान गई