सम्बंधित जानकारी
- खूंटी गैंगरेप मामला : विरोधस्वरूप 10 दिन तक कोई कार्यक्रम पेश नहीं करेंगे कलाकार
- झारखंड में 5 लड़कियों से गैंगरेप, फादर अल्फांसो ने न मदद की और न ही पुलिस को सूचना दी
- भाजपा नेताओं का बड़ा ऐलान, औरंगजेब के हत्यारे आतंकियों को मारने पर 21 लाख का इनाम
- भाजपा नेता बोले, राहुल को पौधों की समझ नहीं, किसानों का दर्द क्या समझेंगे
- कांग्रेस ने पूछा, बलात्कारी बाबाओं से भाजपा नेताओं का ये रिश्ता क्या कहलाता है...
मंदसौर रेपकांड, भाजपा नेता ने कहा, आरोपियों के सिर काटकर लाने पर पांच लाख दूंगा
होशंगाबाद। मंदसौर में आठ साल की मासूम के साथ हुए गैंगरेप मामले में लोगों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है। आरोपियों को फांसी की मांग के लिए सड़कों पर उतर रहे हैं। भाजपा के एक नेता ने ऐलान कर दिया कि जो भी आरोपियों के सिर काटकर लाएगा उसे पांच लाख का इनाम दूंगा।
खबरों के मुताबिक भाजपा नेता संजीव मिश्रा ने कहा कि हम आरोपी के लिए मौत की सजा की मांग करते हैं। यह घटना दिल्ली के निर्भया कांड की याद दिला रही है।
यदि कोर्ट या प्रशासन ऐसा नहीं कर सकता तो जो भी उनकी गर्दन काटकर लाएगा, उसे पांच लाख रुपए दूंगा। मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने भी आरोपियों के लिए फांसी की मांग की थी।
