शुक्रवार, 6 मार्च 2026
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Jharkhand Father Alphonso Ranchi Gangrepe
Written By
Last Updated :रांची , शनिवार, 23 जून 2018 (17:04 IST)

झारखंड में 5 लड़कियों से गैंगरेप, फादर अल्फांसो ने न मदद की और न ही पुलिस को सूचना दी

Jharkhand
रांची। झारखंड की राजधानी रांची से 90 किलोमीटर दूर खूंटी जिले के एक स्कूल में मानव तस्करी के खिलाफ नुक्कड़ नाटक खेलने गईं 5 लड़कियों गैंग रेप का शिकार हो गईं। 
 
बताया जा रहा है कि स्टॉपमन मेमोरियल स्कूल के सचिव एक फादर हैं। आरोप है कि फादर अ्ल्फांसो आईंद ने लड़कियों को बचाने के लिए कोई मदद नहीं की न ही उन्होंने पुलिस को इस बारे में सूचना दी। हालांकि उन्होंने स्कूल की एक सिस्टर को बचा लिया। फादर पर दुष्कर्मियों को लड़कियों को साथ ले जाने से न रोक पाने और पुलिस को सूचना नहीं देने का मामला दर्ज किया है।
 
दरअसल, लड़कियां मानव तस्करी के‍ खिलाफ स्कूल में नुक्कड़ नाटक खेलने गई थीं। लड़कियां जिस समय नाटक कर रही थीं, उसी समय बाइक पर सवार पांच लोग वहां पहुंचे। उनकी उम्र 25 के आसपास थी। उन्होंने लड़कियों से कहा कि वे पुलिस की मुखबिरी करती हैं, जवाब में लड़कियों ने कहा कि वे सिर्फ लोगों को जागरूक करने का काम करती हैं। बाद में उन्हें धमकाकर गाड़ी में बैठा लिया और जंगल की ओर ले गए, जहां उनके साथ दुष्कर्म हुआ।
ये भी पढ़ें
इंदौर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा (लाइव)