सम्बंधित जानकारी
- कश्मीर पर संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट पर बवाल, भारत ने जताई कड़ी नाराजगी
- नमो ऐप पर मोदी बोले, बंद हुई दलालों की दुकानें, अब फैला रहे हैं अफवाहें
- अब रेलवे के 'अंडरकवर जासूस' करेंगे गड़बड़ियों की जांच....
- कश्मीर में रमजान के बाद फिर ऑपरेशन ऑल आउट, होगा आतंकियों का सफाया
- आतंकियों ने की पत्रकार शुजात बुखारी की हत्या, दोधारी तलवार पर हैं जम्मू कश्मीर के पत्रकार
भाजपा नेता बोले, राहुल को पौधों की समझ नहीं, किसानों का दर्द क्या समझेंगे
बलिया। भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भदोही से पार्टी सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा है कि पौधों को पहचानने तक की समझ नहीं रखने वाले राहुल किसानों का दर्द कभी नहीं समझ सकते।
सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष पर किसान आंदोलन के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि किताबों को पढ़कर देश की कृषि व्यवस्था को नहीं समझा जा सकता। राहुल पौधों को पहचान नहीं सकते, तो वह किसानों का दर्द भी कभी नहीं समझ सकते।
उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने जब लंगोटी पहनी थी तब वह देश की पीड़ा को समझ सके।
सिंह ने केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा किसानों के हितों में किए गए कार्यों का जिक्र करते हुए दावा किया कि नरेंद्र मोदी सरकार के कार्यकाल में पहली बार कृषि के लिए 52 फीसदी बजट आवंटित हुआ तथा मनरेगा में कृषि कार्यों को भी शामिल कर खेती को बेहतर बनाने की पहल हुई है।
उन्होंने दावा किया कि अपने विकास कार्यक्रमों के बलबूते भाजपा लोकसभा चुनाव 2019 में पूर्ण बहुमत से सत्ता में आएगी और नरेन्द्र मोदी फिर से देश के प्रधानमंत्री होंगे। (भाषा)
