1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. BJP leaders announces 21 lakhs prize on killing terrorists killed Aurangzeb

भाजपा नेताओं का बड़ा ऐलान, औरंगजेब के हत्यारे आतंकियों को मारने पर 21 लाख का इनाम

BJP leaders
नई दिल्ली। भाजपा के एक सांसद और एक विधायक ने सेना के जवान औरंगजेब की गोली मारकर हत्या करने वाले आतंकियों को मारने वाले व्यक्ति को 21 लाख रुपए का इनाम देने की घोषणा की। 
 
आतंकियों ने हाल में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में औरंगजेब का अपहरण करने के बाद उसकी जान ले ली थी।
 
भाजपा सांसद प्रवेश साहिब सिंह ने ट्विटर पर अपने और दिल्ली के विधायक मनजिंदर एस सिरसा के एक संदेश का स्क्रीनशॉट डाला जिसमें कहा गया है कि वे औरंगजेब की हत्या के लिए जिम्मेदार आतंकियों को मारने वाले व्यक्ति को 21 लाख रुपए देंगे। ट्वीट हिंदी में लिखा था और उस पर दोनों नेताओं के हस्ताक्षर थे। 
 
सिंह ने संदेश में यह भी कहा कि औरंगजेब की हत्या से भारतीय आक्रोशित हैं और हर भारतीय आतंकवाद के कैंसर को खत्म करना चाहता है। (भाषा) 
अगला लेख
भारतीय वायुसेना के जाबांजों ने 15 हजार फीट की ऊंचाई पर आसामान में किया योग