1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. man killed wife

पति ने की पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या

crime news
अजमेर। राजस्थान में अजमेर के गांधीनगर थाना क्षेत्र के तहत लक्ष्मी कॉलोनी में शनिवार अलसुबह पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। हत्या के पीछे घरेलू कलह बताया जा रहा है। 
 
शनिवार तड़के 5 बजे विवाद अधिक बढ़ जाने से पति दुर्ग सिंह ने घर में रखी कुल्हाड़ी से पत्नी सुमन सिंह के सिर पर वार किया। इससे वह वहीं पर ढेर हो गई। पति मजदूरी करता है और दोनों एक निर्माणाधीन मकान में रह रहे थे। 
 
सूचना पर पहुंची पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया और शव को मर्चुरी में रखवाया है।  (वार्ता)
अगला लेख
कार्ति चिदंबरम पर कसा ईडी का शिकंजा, पांच स्थानों पर छापेमारी