1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Man eating tiger killed by forest workers

Bihar: आदमखोर बाघ को व‍नकर्मियों ने मार गिराया, 9 लोगों की ले चुका था जान

Man eating tiger
बगहा (बिहार)। पिछले 1 महीने से बिहार के बगहा में सिरदर्द बने आदमखोर बाघ को मार गिराया गया। वनकर्मियों ने गन्ने के खेत में घिर चुके बाघ को 4 गोलियां मारी और 4 गोलियां खाकर बाघ वहीं ढेर हो गया। यह बाघ पिछले 3 दिनों से लगातार इंसानों को अपना शिकार बना रहा था।
 
गुरुवार को इसने 1 लड़की को मारा था जबकि शुक्रवार को 1 युवक को अपना शिकार बनाया था तो वहीं इसके कुछ घंटे बाद एक मां-बेटे पर हमला कर उन्हें मार डाला था। इस तरह बाघ ने 1 महीने के भीतर 9 लोगों की बलि ले ली थी।
 
लगातार कई लोगों को अपना शिकार बना चुके आदमखोर बाघ को अब मारने का आदेश जारी किया गया था। बिहार के चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन पीके गुप्ता ने बाघ को मारने का आदेश जारी किया था जिसके बाद टीम ने पहले उसे पकड़ने की कोशिश की लेकिन बाघ के खतरनाक रुख को देखते हुए उसे गोली मारकर बाघ को ढेर कर दिया।(फ़ाइल चित्र)

Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
अब हर साल सिर्फ 15 गैस सिलेंडर ही मिलेंगे, 1 माह में 2 से अधिक की बुकिंग भी नहीं होगी