महाकुंभ की वायरल गर्ल गायब! पति बोला- भाग गई, मां ने लगाया साजिश का आरोप
महाकुंभ की वायरल गर्ल शादी के कुछ ही समय बाद अचानक लापता हो गई है। पति फरमान खान ने वीडियो जारी कर दावा किया कि वह अजमेर से भाग गई है, जबकि उसकी मां ने फरमान पर साजिश के तहत गायब करने का आरोप लगाया है। मामले ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है।
वीडियो में फरमान ने कहा कि मैं अजमेर पुष्कर आया हुआ हूं, वह भाग गई है और मैं उसे ढूंढ रहा हूं। फ्रेंड्स उसका अजमेर में पता नहीं लग पाया। मैं जा रहा हूं जोधपुर, जोधपुर में पता करेंगे। जोधपुर में हॉल्ट है तो आप किसी को पता चले तो मुझे बताएं।
कई लोगों ने वीडियो के नीचे कमेंट करते हुए कहा कि उन्हें तो लगता है कि खुद फरमान खान ने ही कुंभ गर्ल को मौत के घाट उतार दिया है और अब इन वीडियोज से वो बचने की कोशिश कर रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद लड़की की मां ने आरोप लगाया है कि फरमान ने ही उन्हें गायब किया है और ये एक सोची समझी साजिश के तहत किया गया है।
गौरतलब है कि महाकुंभ में वायरल गर्ल ने 11 मार्च 2026 को फरमान खान के साथ कोर्ट मैरिज की थी। साथ ही दोनों मंदिर में जाकर शादी की रस्में पूरी की थीं। हाल ही में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि जांच रिपोर्ट में यह सामने आया है कि शादी के समय लड़की की उम्र लगभग 16 साल 2 महीने और 12 दिन थी।
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें