Top News : हार्मुज में अमेरिकी नाकेबंदी, कच्चा तेल 100 डॉलर पार; आशा भोसले को अंतिम विदाई आज
Top News 13 April : ईरान से वार्ता फेल होने के बाद हार्मुज में अमेरिका आज से नाकेबंदी करेगा तेल सप्लाय बाधित होने की आशंक से बढ़े कच्चे तेल के दाम। दिग्गज गायिका आशा भोसले को आज अंतिम विदाई दी जाएगी। महिला आरक्षण पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पर सभी की नजरें हैं। 13 अप्रैल की बड़ी खबरें :
अमेरिका करेगा हार्मुज की नाकेबंदी
ईरान से वार्ता विफल रहने के बाद अमेरिका आज सुबह 10 बजे से ईरानी बंदरगाहों में आने-जाने वाले सभी समुद्री यातायात पर नाकेबंदी करने का फैसला किया है। अमेरिका से इसके लिए माइनस्वीपर जहाज भेजे जा रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया कि नाटो भी हार्मुज में माइनस्वीपर जहाज भेजेगा। इधर ईरान ने दावा किया है कि हार्मुज पर उसका पूरा नियंत्रण है।
ALSO READ: होर्मुज में न कोई जहाज घुसेगा, न निकलेगा, Donald Trump ने दी ईरान को धमकी
कच्चा तेल 104 डॉलर पार
हार्मुज की नाकेबंदी के अमेरिका के फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम एक बार फिर 100 डॉलर के पार पहुंच गए। WTI क्रूड 104.3 डॉलर प्रति बैरल हो गया तो ब्रेंट क्रूड के दाम 101.7 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गए। इंडियन बास्केट में कच्चे तेल के दाम 120.3 डॉलर प्रति बैरल है।
आशा भोसले का अंतिम संस्कार आज
महिला आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
कांग्रेस नेता जया ठाकुर की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज महिलाओं को संसद और विधानसभा में 33% आरक्षण देने के मुद्दे पर सुनवाई करेगा। याचिका में मांग की गई है कि महिलाओं को आरक्षण देने वाला कानून नारी शक्ति वंदन अधिनियम तुरंत लागू किया जाए और इसे जनगणना व परिसीमन से न जोड़ा जाए।
लगातार तीसरे मैच में हारी मुंबई
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें