1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. tcs nashik sexual harassment forced conversion case employees arrested
Last Modified: रविवार, 12 अप्रैल 2026 (20:34 IST)

Tata Consultancy Services नासिक में बड़ा विवाद, यौन शोषण और जबरन धर्मांतरण के आरोप, 6 गिरफ्तार, कई कर्मचारी निलंबित

TCS Nashik case
टाटा कन्सल्टेंसी सर्विस (TCS) ने नासिक स्थित अपने यूनिट में यौन उत्पीड़न और धार्मिक परिवर्तन के आरोपों के बाद कई कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। हालांकि कंपनी ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि कुल कितने कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई है। इससे पहले नासिक पुलिस ने इस मामले में 6 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया था।
गिरफ्तार किए गए अधिकांश कर्मचारी वरिष्ठ पदों पर कार्यरत बताए जा रहे हैं, इनमें टीम लीडर भी शामिल हैं। इस साल मार्च में यह मामला सामने आया था। 25 मार्च को एक युवती ने देओलाली कैंप पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि वह मुंबई नाका क्षेत्र स्थित एक बीपीओ कार्यालय में काम करती है।
 
शिकायत में युवती ने आरोप लगाया कि 2022 से 2026 के बीच उसके तीन सहकर्मियों- जिनमें एक महिला भी शामिल है- ने उसकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई। पीड़िता ने एक पुरुष सहकर्मी पर कई बार यौन शोषण और छेड़छाड़ करने का भी आरोप लगाया है।
महिला की शिकायत के बाद नासिक पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और अन्य कर्मचारियों से भी अपील की कि यदि उनके साथ भी इस तरह की घटनाएं हुई हैं तो वे सामने आएं। इस मामले में कुल 9 एफआईआर दर्ज की गईं। इनमें से 8 एफआईआर महिला कर्मचारियों द्वारा यौन अपराध और धर्म से जुड़े आपत्तिजनक टिप्पणियों के आरोप में दर्ज कराई गईं, जबकि एक एफआईआर एक पुरुष कर्मचारी द्वारा धार्मिक भावनाएं आहत होने के मामले में दर्ज की गई। Edited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
होर्मुज में न कोई जहाज घुसेगा, न निकलेगा, Donald Trump ने दी ईरान को धमकी