सम्बंधित जानकारी
- बर्धमान में पीएम मोदी बोले, बंगाल में 'खेला', लुटेरों का होगा हिसाब
- क्या बंगाल में ममता बनर्जी का खेल बिगाड़ेंगे ओवैसी और हुमायूं कबीर?
- AIMIM ने हुमायूं कबीर से तोड़ा गठबंधन, ओवैसी ने अकेले लड़ने का किया ऐलान
- SIR में 90 लाख वोटर लिस्ट से बाहर, ममता बनर्जी का BJP पर आरोप, खटखटाएंगी अदालत का दरवाजा
- ममता के गढ़ में गरजे पीएम मोदी, TMC पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- बंगाल बदलाव के रास्ते पर
सिलीगुड़ी में पीएम मोदी ने कहा, 15 साल में TMC ने मदरसों को दिए 6 हजार करोड़, देना होगा हिसाब
PM Modi Siliguri Rally : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नार्थ बंगाल से भेदभाव का उदाहरण टीएमसी की निर्मम सरकार का बजट भी है। निर्मम सरकार ने, मदरसों के लिए करीब 6 हजार करोड़ रुपए का बजट दिया गया है। लेकिन इतने बड़े उत्तर बंगाल के विकास के लिए बंगाल सरकार पर्याप्त बजट नहीं देती। टीएमसी सिर्फ अपने खास वोट बैंक के तुष्टिकरण में ही लगी हुई है। बंगाल की जनता TMC सरकार से पल-पल का, पाई-पाई का हिसाब मांग रही है।
उन्होंने कहा कि TMC की सरकार अपने 15 साल पूरे कर चुकी है। 15 साल में बर्बादी आपने देखी है। मैं यहां काफी नौजवानों को देख रहा हूं। इनमें से अधिकांश साथी 15 साल पहले शायद पहली कक्षा में पढ़ते होंगे और इस चुनाव में आप बंगाल का भविष्य तय करने जा रहे हैं, आप वोट करने जा रहे हैं। टीएमसी यहां 15 साल से इसलिए है... क्योंकि उसने भय का सम्राज्य बनाया है। अब इस भय को हटाना है और बंगाल में भरोसा लाना है। ये काम भाजपा ही कर सकती है।
पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल की जनता टीएमसी सरकार से पल-पल का, पाई-पाई का हिसाब मांग रही है। टीएमसी वालों कान खोलकर सुन लो, 4 मई के बाद भाजपा सरकार बनेगी और टीएमसी वालों को 15 साल का पल-पल का, पाई-पाई का हिसाब देना पड़ेगा।
प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारा सिलीगुड़ी भारत की सुरक्षा का भी प्रमुख द्वार है। सिलीगुड़ी कॉरिडोर सिर्फ शब्द नहीं है, मां भारती की भुजा है। लेकिन, आप याद रखना TMC ने तुष्टिकरण के लिए, वोटबैंक को खुश करने के लिए क्या किया था।Watch LIVE: PM Shri @narendramodi addresses Vijay Sankalp Sabha in Siliguri, West Bengal. https://t.co/kmxIftC9o6
— BJP (@BJP4India) April 12, 2026
उन्होंने कहा कि उत्तर बंगाल को लेकर, देश की सुरक्षा को लेकर टीएमसी की दुर्नीति का एक और सबूत मैं यहां देना चाहता हूं। देश में एक टुकड़े-टुकड़े गैंग है। इस गैंग ने सिलीगुड़ी कॉरिडोर को काटने की धमकी दी थी। नॉर्थ-ईस्ट को देश से अलग करने की बात कही थी। तुष्टिकरण से भरी ये TMC… ऐसे लोगों को सड़क से लेकर संसद तक समर्थन देती है। ये ही टीएमसी का असली चेहरा है।
पीएम ने कहा कि जब नार्थ बंगाल के अनेक जिलों में भारी बारिश से तबाही फैली, हर तरफ हाहाकार था, तब TMC की निर्मम सरकार कोलकाता में जश्न मना रही थी। TMC- Anti-North Bengal party है। वह Anti-tribal party है। TMC- Anti चाय-बागान पार्टी है। TMC- महिला और युवा विरोधी पार्टी है।
edited by : Nrapendra Gupta
