1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. जयपुर शहर में घुसे तेंदुए को पकड़ा, दवा देकर किया बेहोश

Leopard | जयपुर शहर में घुसे तेंदुए को पकड़ा, दवा देकर किया बेहोश

Leopard
जयपुर। जयपुर शहर में घुसे एक नर तेंदुए को कड़ी मशक्कत के बाद शुक्रवार दोपहर अंतत: पकड़ लिया गया। वन अधिकारियों ने इस तेंदुए को पहले दवा देकर बेहोश किया।

तेंदुए को पकड़ने के प्रयास में उसके हमले में वन विभाग की टीम के 2 सदस्य घायल भी हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि तेंदुए को शुक्रवार को ग्रेटर कैलाश कॉलोनी इलाके में देखा गया। इसके बाद इलाके को खाली करवा लिया गया।

वन अधिकारियों ने तेंदुए को दवा देकर बेहोश किया। जयपुर के उपवन संरक्षक सुदर्शन शर्मा ने कहा कि चिकित्सकीय जांच के बाद तेंदुए को वन में छोड़ दिया जाएगा। इस बीच तेंदुए के हमले में वन विभाग के फोरेस्टर गौरव राठी तथा गार्ड राज किशोर को मामूली चोट आई है।