गोरेगांव में तेंदुए का हमला, बहादुर महिला ने छड़ी से किया मुकाबला, वीडियो वायरल
मुंबई। मुंबई के गोरेगांव में बुधवार को एक तेंदुए के आने की खबर से हड़कंप मच गया। तेंदुए ने महिला पर हमला किया। इस बहादुर महिला ने अपनी छड़ी से तेंदुए का सामना किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
घटना की सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि 55 साल की महिला निर्मला रामबदन सिंह अपने घर से हाथ में छड़ी लेकर निकलती है। वह जब बरामदे में बैठने लगती है, तभी घात लगाए बैठा तेंदुआ उस पर हमला कर देता है।
#WATCH | Mumbai: A woman barely survived an attack by a leopard in Goregaon area yesterday. The woman has been hospitalised with minor injuries.
— ANI (@ANI) September 30, 2021
(Visuals from CCTV footage of the incident) pic.twitter.com/c1Yx1xQNV8
इस दौरान महिला छड़ी से तेंदुए को भगाने का प्रयास करती है। मगर वह महिला को पंजा मारकर भाग जाता है।

