सम्बंधित जानकारी
- क्या संविधान पीठ को सौंपा जाएगा शिवसेना मामला, सुप्रीम कोर्ट सोमवार को करेगी फैसला (Live)
- राहुल गांधी ने ली लिंगायत संप्रदाय की दीक्षा, मठ के महंत बोले- कांग्रेस नेता बनेंगे प्रधानमंत्री
- हेलमेट नहीं पहना तो भाजपा सांसद मनोज तिवारी का कट गया चालान, जानिए अब क्या करेंगे नेताजी
- ED का बड़ा एक्शन, सील किया नेशनल हेराल्ड का दफ्तर
- MLA कुलदीप बिश्नोई का इस्तीफा, भाजपा में शामिल होने की तैयारी
भाजपा के हुए कुलदीप बिश्नोई, दूसरी बार तोड़ा कांग्रेस से संबंध
नई दिल्ली। हरियाणा से 4 बार विधायक और 2 बार सांसद रहे पूर्व कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई ने गुरुवार को भाजपा का दामन थाम लिया। बिश्नोई की पत्नी और पूर्व विधायक रेणुका बिश्नोई भी भाजपा में शामिल हो गईं। बिश्नोई ने अपने राजनीतिक करियर में दूसरी बार कांग्रेस से नाता तोड़ा है।
राजधानी स्थित भाजपा मुख्यालय में उन्होंने केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, पार्टी महासचिव अरुण सिंह, राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी और प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर खट्टर ने बिश्नोई दंपती का भाजपा में स्वागत करते हुए कहा कि कुलदीप बिश्नोई से वह लगातार संपर्क बनाए हुए थे और उन्होंने राज्यसभा चुनाव में भाजपा का सहयोग किया। बिश्नोई बिना किसी शर्त के भाजपा में शामिल हुए हैं।
गौरतलब है कि बिश्नोई कांग्रेस पार्टी से पहले से ही नाराज चल रहे थे। इस साल की शुरुआत में उन्हें कांग्रेस की हरियाणा इकाई के प्रमुख के पद पर नियुक्त न किए जाने के बाद उन्होंने बगावती तेवर अपना लिए थे।Former Congress leader from Haryana Shri @bishnoikuldeep joins BJP at party headquarters in New Delhi. #JoinBJP https://t.co/0JKyKMDqbj
— BJP (@BJP4India) August 4, 2022
इसके बाद जून में हुए राज्यसभा चुनाव में 'क्रॉस वोटिंग' करने के कारण कांग्रेस ने बिश्नोई को पार्टी के सभी पदों से हटा दिया था। हरियाणा के हिसार जिले की आदमपुर सीट से विधायक बिश्नोई (53) ने बुधवार को विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।
