मंगलवार, 13 जनवरी 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Kerala Election Results UDF takes lead
Last Updated :तिरुवनंतपुरम , शनिवार, 13 दिसंबर 2025 (12:04 IST)

Kerala Election Results 2025 : केरल चुनाव में UDF को बढ़त, थरूर के गढ़ में NDA आगे

kerala
Kerala Election Results 2025 : केरल के स्थानीय चुनाव के लिए शनिवार को मतगणना जारी है। अब तक प्राप्त रुझानों और परिणामों के अनुसार, केरल चुनाव में UDF का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। शशि थरूर के गढ़ माने जाने वाले तिरुवनंतपुरम में एनडीए को बढ़त है।

केरल के राज्य चुनाव आयोग के ट्रेंड्स के मुताबिक, कांग्रेस के नेतृत्व वाली UDF 387 वार्ड्स पर आगे चल रही है, CPI(M) के नेतृत्व वाली LDF 283 वार्ड्स पर आगे चल रही है, BJP के नेतृत्व वाली NDA 71 वार्ड्स पर आगे चल रही है।
 
कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट 6 नगर निगमों में से 3 (कोच्चि, त्रिशूर और कन्नूर) में बढ़त बनाए हुए है। सीपीआई (एम) के नेतृत्व वाला लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट कोल्लम और कोझिकोड में बढ़त बनाए हुए है। तिरुवनंतपुरम नगर निगम में एनडीए आगे है।
 
कन्नूर नगर निकाय में कांग्रेस के नेतृत्व वाला गठबंधन यूडीएफ 12 डिवीजनों में आगे चल रहा है। वहीं, CPIM के नेतृत्व वाला गठबंधन एलडीएफ 6 डिवीजनों में और बीजेपी के नेतृत्व वाला गठबंधन एनडीए 2 डिवीजनों में आगे हैं।
 
तिरुवनंतपुरम नगर निगम में एनडीए ने 21 वार्डों में बढ़त हासिल की है। यहां एलडीएफ 16 वार्डों में और यूडीएफ 11 वार्डों में आगे चल रही है।
 
केरल में पंडालम स्थानीय निकाय चुनाव में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए ने पंडालम में 3 वार्ड जीते हैं और 1 में उसे बढ़त हासिल है। शोरानूर गरनपालिका वार्ड में भाजपा उम्‍मीदवार ने 108 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।
edited by : Nrapendra Gupta
ये भी पढ़ें
दिल्ली NCR में ठंड के साथ ही प्रदूषण भी बढ़ा, ग्रेप 3 लागू