1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Temple mosque dispute in Bengal now announcement to build Ram temple in Ayodhya style
Last Modified: कोलकाता , शुक्रवार, 12 दिसंबर 2025 (19:06 IST)

बंगाल में मंदिर-मस्जिद विवाद, अब अयोध्या शैली में राम मंदिर बनाने का ऐलान

Temple-mosque dispute in Bengal
Temple mosque dispute in Bengal : बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले मंदिर–मस्जिद को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। बाबरी मस्जिद के बाद अब राम मंदिर बनाने का ऐलान किया गया है। मीडिया खबरों के मुताबिक गुरुवार को साल्ट लेक के विभिन्न इलाकों में पोस्टर लगाए गए। इनमें महानगर के पूर्वी छोर पर अयोध्या-शैली के राम मंदिर परिसर बनाने की योजना की घोषणा की गई है। 
परिसर में विद्यालय, अस्पताल, वृद्धाश्रम और अन्य कल्याणकारी सुविधाएं उपलब्ध कराने का वादा किया गया है। यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब निलंबित तृणमूल विधायक हुमायूं कबीर ने 6  दिसंबर को मुर्शिदाबाद के रेजिनगर में 1992 के बाबरी मस्जिद ध्वंस की बरसी पर अभूतपूर्व सुरक्षा के बीच बाबरी मस्जिद-शैली की मस्जिद की नींव रखी थी।
स्थानीय भाजपा नेता के नाम से लगे पोस्टर
स्थानीय भाजपा नेता और पूर्व स्थानीय इकाई के अध्यक्ष संजय पोयरा के नाम से ये पोस्टर सिटी सेंटर, करुणामयी और बिधाननगर के कई अन्य प्रमुख इलाकों में लगाए गए हैं। इसमें ऐलान किया गया कि चार बीघा भूमि पर 'अयोध्या संरचना के समान' एक राम मंदिर बनाया जाएगा और परियोजना के लिए प्रत्येक निवासी से एक रुपए का योगदान देने का आह्वान किया गया है। बिधाननगर नगर निगम ने अभी तक इन पोस्टरों पर कोई टिप्पणी नहीं की है, न ही यह बताया है कि इस तरह के निर्माण के लिए कोई औपचारिक आवेदन प्रस्तुत किया गया है या नहीं, खासकर एक नियोजित नगर निगम क्षेत्र में जहां भूमि उपयोग के कड़े नियम हैं। Edited by : Sudhir Sharma 
ये भी पढ़ें
Share Bazaar लगातार दूसरे दिन चढ़ा, Sensex 450 अंक उछला, Nifty भी 26000 के पार