अब भुवनेश्वर के नाइट क्लब में लगी आग, दूर तक दिखा धुएं का गुबार, पुलिस ने इलाका किया सील
Bhubaneswar Night Club Fire News : पहले गोवा और अब भुवनेश्वर के एक नाइट क्लब में भीषण आग लग गई। क्षेत्र में आग के बाद दूर तक धुएं का गुबार उठता हुआ देखा गया। जिसके बाद पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। धुआं उठता देख स्थानीय लोग दहशत में आ गए। आग से नाइट क्लब में मौजूद सभी सामान जलकर राख हो गया। आग की लपट इतनी ज्यादा थी की तेजी से पास के एक फर्नीचर शोरूम में फैल गई। आग के बाद पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया।
खबरों के अनुसार, पहले गोवा और अब भुवनेश्वर के एक नाइट क्लब में भीषण आग लग गई। क्षेत्र में आग के बाद दूर तक धुएं का गुबार उठता हुआ देखा गया। जिसके बाद पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। धुआं उठता देख स्थानीय लोग दहशत में आ गए। आग से नाइट क्लब में मौजूद सभी सामान जलकर राख हो गया। आग की लपट इतनी ज्यादा थी की तेजी से पास के एक फर्नीचर शोरूम में फैल गई।
हालांकि दमकल की टीम ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। आग को पास की दुकानों या इमारतों में फैलने नहीं दिया गया। फिलहाल आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है। हालांकि आशंका जताई जा रही है कि ये आग इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट या संचालन संबंधी लापरवाही के कारण हो सकती है। फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया।
राहत की बात यह है कि आग लगने के समय नाइट क्लब बंद था और अंदर कोई स्टाफ मौजूद नहीं था। फिलहाल, राहत की बात है कि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। गौरतलब है कि यह घटना गोवा में बड़े नाइट क्लब में लगी आग के कुछ दिनों बाद हुई है, जिसमें 25 लोगों की मौत हो गई थी।
Edited By : Chetan Gour