1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Keral TV actress arrested

टीवी अभिनेत्री घर में छाप रही थी नकली नोट, मां-बहन के साथ गिरफ्तार

Keral TV actress
कोल्लम। केरल की प्रसिद्ध टीवी अभिनेत्री सूर्या शिशकुमार को उनकी मां और बहन के साथ नकली नोट छापने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
 
अभिनेत्री नुकसान की भरपाई करने और कर्जा चुकाने के लिए अपने घर पर नकली नोट छापने का काम कर रही थी। उनके घर से दो लाख रुपए के नकली नोट और करीब 50 लाख रुपए तक के नकली नोट छापने के लिए कागज और अन्य सामग्री मिली है।
 
सूर्या केरल के कई टीवी चैनलों पर प्रसारित कई सीरियल में काम कर चुकी हैं। पुलिस इस मामले में अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। 
 
अगला लेख
सुब्रमण्यम स्वामी का बड़ा हमला, ड्रग्स लेते हैं राहुल गांधी, डोप टेस्ट में हो जाएंगे फेल