जीतनराम मांझी पर जूता फेंका
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी के जनता दरबार में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक ने सीएम पर जूता फेंक दिया। युवक के इस कदम से हर कोई वहां भौंचक्का रह गया। हालांकि अधिकारियों ने तुरंत युवक को वहां से बाहर निकाल दिया।
बताया जाता है कि यह युवक मांझी के हालिया विवादास्पद बयानों से बेहद नाराज था। अपनी शिकायत को लेकर वह जनता दरबार में आया था। विवादास्पद बयानों से गुस्साए युवक खुद पर काबू नहीं रख पाया और उसने सीएम पर जूता फेंक दिया। युवक छपरा का रहने वाला है। (एजेंसियां)