1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. jalandhar aap leader lucky oberoi murder shooting
Last Modified: जालंधर , शुक्रवार, 6 फ़रवरी 2026 (09:27 IST)

दिनदहाड़े गुरुद्वारे के बाहर आप नेता लक्की ऑबेरॉय की हत्या, पंजाब में कानून व्यवस्था पर फिर सवाल

murder of aap leader in jalandha
Lucky Oberoi shot dead in Jalandhar : पंजाब के जालंघर में शुक्रवार को एक सनसनीखेज घटनाक्रम में कुछ लोगों ने आप नेता लक्की ऑबेरॉय की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने लक्की पर उस समय हमला किया जब वे गरुद्वारे के बाहर थे। पुलिस जांच में जुटी, विपक्ष ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल।
 
बताया जा रहा है कि बदमाशों ने लक्की ऑबेराय पर 5 राउंड गोलियां चलाई गई। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस के आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। मामले की जांच जारी है।

कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, भगवंत मान के राज में पंजाब में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। जालंधर में एक गुरुद्वारे के बाहर आम आदमी पार्टी के नेता लकी ओबेरॉय की दिनदहाड़े हुई चौंकाने वाली हत्या, कड़वी सच्चाई को सामने लाती है। अगर सत्ताधारी पार्टी के नेता भी सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिकों के लिए क्या उम्मीद बची है?
 
उन्होंने कहा कि आज पंजाब डर, गैंग हिंसा और प्रशासनिक पंगुता की चपेट में है, जबकि आम आदमी पार्टी की सरकार PR और बहाने बनाने में व्यस्त है। मुख्यमंत्री भगवंत मान को जवाब देना होगा: इस पूरी तरह से बिगड़ी स्थिति के लिए कौन जिम्मेदार है? 
लक्की ओबोराय की पत्नी को आम आदमी पार्टी ने जालंधर नगर निगम चुनाव में पार्षद का टिकट दिया था। हालांकि उसे चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था।
edited by : Nrapendra Gutpa 
ये भी पढ़ें
LIVE: नहीं थमा हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित