शुक्रवार, 13 फ़रवरी 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Coal mine in Meghalaya turns into a death trap for workers, 10 dead
Last Updated : गुरुवार, 5 फ़रवरी 2026 (19:16 IST)

मेघालय में ‘अवैध’ कोयला खदान में विस्फोट, 16 मजदूरों की मौत

coal
मेघालय के ईस्ट जयंतिया हिल्स जिले में  को ‘‘अवैध’’ कोयला खदान में विस्फोट होने से कम से कम 16 मजदूरों की मौत हो गई और कई अन्य के फंसे होने की आशंका है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) आई नोंगरंग ने यह जानकारी दी। डीजीपी ने बताया कि यह घटना थांगस्कू इलाके में हुई और बचाव दल तलाशी अभियान चला रहे हैं।
मीडिया खबरों के अनुसार धमाका इतना तेज था कि खदान के अंदर काम कर रहे मजदूरों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग व प्रशासन राहत-बचाव कार्य में जुट गए। प्रारंभिक जांच में गैस लीकेज या अवैध खनन के दौरान विस्फोट की आशंका जताई जा रही है। हालांकि आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। Edited by : Sudhir Sharma