1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Turkish Airlines plane makes emergency landing, leaving 236 passengers breathless
Last Updated : बुधवार, 4 फ़रवरी 2026 (17:22 IST)

236 यात्रियों की अटकी सांसें, टर्किश एयरलाइंस विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

Turkish Airlines
बुधवार दोपहर नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (कोलकाता) पर टर्किश एयरलाइंस के एक विमान की 'फुल इमरजेंसी लैंडिंग' कराई गई। जानकारी के अनुसार, उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद विमान के दाहिने इंजन में तकनीकी खराबी आई और उसमें आग लग गई। काठमांडू से उड़ान भरने के ठीक चार मिनट बाद क्रू मेंबर्स को इंजन में खराबी का एहसास हुआ।   
विमान को सुरक्षित रूप से कोलकाता की ओर डायवर्ट किया गया, जहां आपातकालीन प्रोटोकॉल के बीच विमान ने लैंड किया। विमान में सवार सभी 236 यात्री और चालक दल के सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं। Edited by : Sudhir Sharma
ये भी पढ़ें
लिफ्ट के अंदर खौफनाक धमाका, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो आया सामने