शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. India's tricolor waved in Iraq
Last Modified: सोमवार, 28 अक्टूबर 2019 (18:18 IST)

इराक की सरजमीं पर लहराया भारत का तिरंगा

नीमच के अशफाक बूटवाला ने तिरंगा लेकर पूरी की धार्मिक यात्रा

इराक की सरजमीं पर लहराया भारत का तिरंगा - India's tricolor waved in Iraq
नीमच। बोहरा समाज के सामाजिक कार्यकर्ता और पेशे से कॉन्ट्रेक्टर अशफाक बूटवाला ने ईराक की सरज़मीं पर तिरंगा फहराया और तिरंगे के साथ अपनी पूरी धार्मिक यात्रा की।

अशफाक कॉन्ट्रेक्टर पिछले 15 दिन से इराक यात्रा पर हैं। वे वहां इमाम हुसैन के चेहलुम में शिरकत करने गए हुए हैं। वहां उन्होंने नजफ से कर्बला तक पैदल यात्रा की, जिसे अरबाइन कहते हैं। यह यात्रा 80 किलोमीटर से अधिक की होती है।

इस यात्रा में करोड़ों अकीदतमंद शामिल होते हैं और यह यात्रा चेहलुम पर आयोजित होती है। अशफाक कॉन्ट्रेक्टर विगत कई सालों से इस यात्रा में शामिल होते रहे हैं।

इस बार भी उन्होंने अपनी यात्रा तिरंगा लेकर की। वे कर्बला में अपनी यात्रा पूरी कर 29 अक्टूबर को भारत लौटेंगे। इस यात्रा में वे जहां-जहां भी गए तिरंगा फहराया। भारत से भी लाखों अकीदतमंद इस यात्रा में शामिल होते हैं।  
ये भी पढ़ें
तबीयत बिगड़ने के बाद एम्स ले जाए गए चिदंबरम, थोड़ी देर में मिली छुट्‍टी